रायबरेली: रायबरेली में खेत में पानी लगाने को लेकर परिवार पर हमला, महिलाओं को पीटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
Raebareli, Raebareli | Jul 6, 2025
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना 6 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे की है। पीड़ित रामकिशोर के मुताबिक, उनकी दो बेटियां खेत में पानी देखने गई थीं, तभी कुछ आरोपियों ने गाली-गलौज कर हमला कर दिया।