Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

बनमनखी में दो कीमती पेड़ों की हत्या व राजस्व को चूना लगाने वालो पर सख्त कार्रवाई कब? #banmankhi

Bihar, India | Jun 25, 2026

MORE NEWS

भागलपुर, 25 जून 2026। मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। पर्व के दौरान सभी चिन्हित एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
      जिला दंडाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सराय, किला घाट, तातारपुर चौक, शाहजहांगी सहित विभिन्न अखाड़ों एवं ताजिया जुलूस मार्गों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
     निरीक्षण के उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं तथा जहां कहीं छोटी-मोटी कमियां हैं, उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
       उन्होंने बताया कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। साथ ही त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को भी सक्रिय रखा गया है। प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर एक-एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सर्किल इंस्पेक्टर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे तथा स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।
      वरीय पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
        उन्होंने यह भी बताया कि पर्व के दौरान रात्रिकालीन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विद्युत सुरक्षा के संबंध में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ताजिया एवं अखाड़ा समितियों से अनुरोध किया गया है कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित सीमा के अनुरूप रखें ताकि विद्युत तारों एवं अन्य संरचनाओं से किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार विद्युत तारों की ऊंचाई बढ़ाने सहित अन्य सुरक्षा उपाय भी सुनिश्चित किए गए हैं।
      जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि पारंपरिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मोहर्रम पर्व मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं पुलिस को तत्काल सूचना दें।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 25 जून 2026। मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। पर्व के दौरान सभी चिन्हित एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला दंडाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सराय, किला घाट, तातारपुर चौक, शाहजहांगी सहित विभिन्न अखाड़ों एवं ताजिया जुलूस मार्गों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं तथा जहां कहीं छोटी-मोटी कमियां हैं, उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। साथ ही त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को भी सक्रिय रखा गया है। प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर एक-एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सर्किल इंस्पेक्टर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे तथा स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पर्व के दौरान रात्रिकालीन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विद्युत सुरक्षा के संबंध में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ताजिया एवं अखाड़ा समितियों से अनुरोध किया गया है कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित सीमा के अनुरूप रखें ताकि विद्युत तारों एवं अन्य संरचनाओं से किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार विद्युत तारों की ऊंचाई बढ़ाने सहित अन्य सुरक्षा उपाय भी सुनिश्चित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि पारंपरिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मोहर्रम पर्व मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं पुलिस को तत्काल सूचना दें। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jun 25, 2026

भागलपुर, 24 जून 2026. जिलाधिकारी भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान बिहार पुल निर्माण निगम के अभियंता ने विक्रमशिला पुल की यातायात  व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई।
      उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के लिए शेड और रेनकोट की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी महोदया द्वारा इसकी व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया गया।
    इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार उपस्थित थे।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 24 जून 2026. जिलाधिकारी भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान बिहार पुल निर्माण निगम के अभियंता ने विक्रमशिला पुल की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के लिए शेड और रेनकोट की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी महोदया द्वारा इसकी व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार उपस्थित थे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jun 24, 2026

जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल सह मुंगेर प्रमंडल श्री प्रेम सिंह मीणा, तथा पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर पूर्वीय क्षेत्र श्री विवेक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल सह मुंगेर प्रमंडल श्री प्रेम सिंह मीणा, तथा पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर पूर्वीय क्षेत्र श्री विवेक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 24, 2026

भागलपुर, 23 जून 2026. भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला दण्डाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
      इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नवगछिया श्री वैभव शर्मा (ऑनलाइन उपस्थिति) नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश झा, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा उपस्थित थे।
     जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि भागलपुर में 24 जून से ही मुहर्रम त्योहार शुरू हो जाएगा। 24 जून को रात्रि से चौकी का निकाला जाएगा और 26 जून को सुन्नी समुदाय द्वारा विभिन्न स्थलों से अखाड़ा निकाला जायेगा जो सराय, किला घाट पहुंचेगी और 3:00 बजे दिन तक अपने स्थान पर लौटेगी।  27 जून 2026 शुक्रवार को शिया समुदाय द्वारा जुलूस निकाला जाएगा और सहजांगी कर्बला तक कोतवाली- इमामबाड़ा- ततारपुर होते हुए पहुंचेगी। रास्ते में साफ सफाई, पेयजल रोशनी, खास जगह पर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाने तथा बिजली के लटकते तारों को ठीक करवाने का सुझाव दिया गया। साथ ही कोतवाली चौक, सहजांगी, सराय, किला घाट सहित भीड़भाड़ वाले स्थान पर सीसीटीवी या वीडियोग्राफर की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया गया । 
    बताया गया की परबत्ति काली स्थान मार्ग अति संवेदनशील है। हसन चक, मुर्गीया चक, नरगा और साहिबगंज का अखाड़ा इसी मार्ग से होकर आती है।      जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों की बातों से लग रहा है कि यहां सिविल सोसाइटी बहुत सक्रिय है और मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा की ताजिया की ऊंचाई पर ध्यान रखें। आप सभी पुराने लोग हैं आपने कहा कि त्योहार पुलिस विहीन होना चाहिए, लेकिन युवा वर्ग सामाजिक सौहार्द की भावना को लांघ जाते हैं और माहौल खराब हो जाता है। अतएव पुलिस और दंडाधिकारी की व्यवस्था रखी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा में खलीफा मौजूद रहें ।10 से 12 बुजुर्ग रहें और उनका नाम और आधार कार्ड संबंधित थाना रखें। ताकि मौके पर उनसे संपर्क किया जा सके। उन्होंने सिविल सर्जन को एंबुलेंस सक्रिय अवस्था में ऐसी जगह रखने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर उसका मूवमेंट हो सके ना कि वह भीड़ में फंस जाए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में भ्रमनशील रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व संपन्न करने के निर्देश दिए। 
       बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को लटकते हुए तारों को ठीक करवा लेने के निर्देश दिए। पहलाम स्थल के पास के तालाब या जुलूस मार्ग के बड़े नालों की बेरीकैंडिंग कर लेने के निर्देश दिए, ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके। 
    जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपका सुझाव संबंधित विभाग द्वारा लिख लिया गया है। और सभी लोग सक्रिय हैं। ताजिया कमेटी के लोग यह सुनिश्चित करवाएंगे की अखाड़ा में कोई घातक हथियार लेकर ना चले। अखाड़े के साथ बुजुर्ग लोग चलते हैं तो अखाड़ा नियंत्रित रहती है। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। ताजिया इतनी ऊंची न बनाई जाए की बिजली के तार में वह उलझे। एक से दूसरे अखाड़े के बीच की दूरी बनाए रखेंगे। पहलम के समय भी गैप बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार खुशी के माहौल में मनाया जाए। लेकिन यदि कोई माहौल खराब करेगा तो कानून अपना काम करेगा।
      बैठक में अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Dr Nawal Kishor 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

भागलपुर, 23 जून 2026. भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला दण्डाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नवगछिया श्री वैभव शर्मा (ऑनलाइन उपस्थिति) नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश झा, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा उपस्थित थे। जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि भागलपुर में 24 जून से ही मुहर्रम त्योहार शुरू हो जाएगा। 24 जून को रात्रि से चौकी का निकाला जाएगा और 26 जून को सुन्नी समुदाय द्वारा विभिन्न स्थलों से अखाड़ा निकाला जायेगा जो सराय, किला घाट पहुंचेगी और 3:00 बजे दिन तक अपने स्थान पर लौटेगी। 27 जून 2026 शुक्रवार को शिया समुदाय द्वारा जुलूस निकाला जाएगा और सहजांगी कर्बला तक कोतवाली- इमामबाड़ा- ततारपुर होते हुए पहुंचेगी। रास्ते में साफ सफाई, पेयजल रोशनी, खास जगह पर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाने तथा बिजली के लटकते तारों को ठीक करवाने का सुझाव दिया गया। साथ ही कोतवाली चौक, सहजांगी, सराय, किला घाट सहित भीड़भाड़ वाले स्थान पर सीसीटीवी या वीडियोग्राफर की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया गया । बताया गया की परबत्ति काली स्थान मार्ग अति संवेदनशील है। हसन चक, मुर्गीया चक, नरगा और साहिबगंज का अखाड़ा इसी मार्ग से होकर आती है। जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों की बातों से लग रहा है कि यहां सिविल सोसाइटी बहुत सक्रिय है और मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा की ताजिया की ऊंचाई पर ध्यान रखें। आप सभी पुराने लोग हैं आपने कहा कि त्योहार पुलिस विहीन होना चाहिए, लेकिन युवा वर्ग सामाजिक सौहार्द की भावना को लांघ जाते हैं और माहौल खराब हो जाता है। अतएव पुलिस और दंडाधिकारी की व्यवस्था रखी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा में खलीफा मौजूद रहें ।10 से 12 बुजुर्ग रहें और उनका नाम और आधार कार्ड संबंधित थाना रखें। ताकि मौके पर उनसे संपर्क किया जा सके। उन्होंने सिविल सर्जन को एंबुलेंस सक्रिय अवस्था में ऐसी जगह रखने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर उसका मूवमेंट हो सके ना कि वह भीड़ में फंस जाए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में भ्रमनशील रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व संपन्न करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को लटकते हुए तारों को ठीक करवा लेने के निर्देश दिए। पहलाम स्थल के पास के तालाब या जुलूस मार्ग के बड़े नालों की बेरीकैंडिंग कर लेने के निर्देश दिए, ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके। जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपका सुझाव संबंधित विभाग द्वारा लिख लिया गया है। और सभी लोग सक्रिय हैं। ताजिया कमेटी के लोग यह सुनिश्चित करवाएंगे की अखाड़ा में कोई घातक हथियार लेकर ना चले। अखाड़े के साथ बुजुर्ग लोग चलते हैं तो अखाड़ा नियंत्रित रहती है। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। ताजिया इतनी ऊंची न बनाई जाए की बिजली के तार में वह उलझे। एक से दूसरे अखाड़े के बीच की दूरी बनाए रखेंगे। पहलम के समय भी गैप बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार खुशी के माहौल में मनाया जाए। लेकिन यदि कोई माहौल खराब करेगा तो कानून अपना काम करेगा। बैठक में अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 24, 2026

भागलपुर, 22 जून 2026. भागलपुर जिला के नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा जिलाधिकारी प्रकोष्ठ में निवर्तमान जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, गोपनीय प्रभारी श्री सुधीर कुमार, कोषागार पदाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। इसके पूर्व नव पदस्थापित जिलाधिकारी को समाहरणाल परिसर में पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
       इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भागलपुर चुनौती भरा जिला है और मेरा मानना है की चुनौतियों में ही हम विकास करते हैं और आशा है कि हम सभी मिलजुलकर इसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता श्रावणी मेला रहेगी। ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को कष्ट ना हो। इसके अलावा विधि व्यवस्था की दृष्टिकोन से मोहर्रम पर्व भी निकट है उसकी भी निगरानी और अनुश्रवण करेंगे। साथ-साथ पुल का जो कार्य चल रहा है उसका भी निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा। सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उन सबों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

Dr Nawal Kishor 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

भागलपुर, 22 जून 2026. भागलपुर जिला के नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा जिलाधिकारी प्रकोष्ठ में निवर्तमान जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, गोपनीय प्रभारी श्री सुधीर कुमार, कोषागार पदाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। इसके पूर्व नव पदस्थापित जिलाधिकारी को समाहरणाल परिसर में पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भागलपुर चुनौती भरा जिला है और मेरा मानना है की चुनौतियों में ही हम विकास करते हैं और आशा है कि हम सभी मिलजुलकर इसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता श्रावणी मेला रहेगी। ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को कष्ट ना हो। इसके अलावा विधि व्यवस्था की दृष्टिकोन से मोहर्रम पर्व भी निकट है उसकी भी निगरानी और अनुश्रवण करेंगे। साथ-साथ पुल का जो कार्य चल रहा है उसका भी निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा। सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उन सबों की नियमित समीक्षा की जाएगी। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 22, 2026