जानसठ: भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे मार्ग पर देर रात पुलिस द्वारा वाहनों में लगाए गए रिफ्लेक्टर, सड़क सुरक्षा को लेकर
थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत रविवार देर रात्रि 11:00 के करीब सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन चालकों को रोककर पुलिस द्वारा निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए गए, आए दिन सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन चलाको द्वारा लगातार हादसे भी होते रहते हैं और सड़क हादसों के इजाफा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर उत्तर कर देर रात्रि रिफ्लेक्टर लगाते हुए नजर आए