सारठ: शहरजोरी: पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने हजारीबाग में पत्रकार पर हमले की निंदा की, CM से मंत्री इरफान को हटाने की मांग
पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने बीते दिन हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हुए हमले में तीखा बयान दिया है। रविवार शाम 7 बजे शहरजोरी आवास पर प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य मंत्री को मानसिक रोगी करार देते हुए घटना की निंदा की। वही CM हेमंत सोरेन से इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने वरना जामताड़ा की जनता द्वारा सबक सिखाने की बात कही