चास: कालापाथर के पास अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त, बालू तस्करों में हड़कंप
Chas, Bokaro | Apr 29, 2026 बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना अंतर्गत कालापाथर के पास अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग की टीम ने जब्त कर पुलिस को सौप दिया है।इस कार्रवाई के बाद बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है।मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि एक बजे बताया गया कि उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार जिला अन्तर्गत कालापाथर के समीप मुख्य पथ पर छापामारी अभियान चलाया गया।