मझोली: चौबे मोहल्ला की महिला का जेठ और देवर पर मारपीट का आरोप, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझौली थाना प्रभारी नेहरू से खंडाते ने सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे बताया कि नीतू दुबे निवासी चौबे मोहल्ला ने रिपोर्ट लिखाई कि वह प्राइवेट शिक्षिका है उसके पति का 4 साल पहले देहांत हो चुका है उसके बाद से सास जेठ और देवर उसकी घर से भागना चाहते हैं इसी बात को लेकर सास ने उससे झगड़ा किया जिसके बाद जेठ और देवर ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।