ठाकुरद्वारा: ठाकुरद्वारा के वार्ड नंबर 16, नई बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ठाकुरद्वारा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली घरेलू विवाद में एक नवविवाहिता की उसके ही पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मन्तशा के रूप में हुई है, जिसकी शादी दो महीने पहले ही उमर फारुख नाम के युवक से हुई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ठाकुरद्वारा के वार्ड नंबर 16, नई बस्ती की है।