ठाकुरद्वारा: नगर के मुख्य बाजार में पालिका अध्यक्ष व ईओ की अगुवाई में पॉलिथीन मुक्त अभियान, दुकानदारों को कपड़े के थैले बांटे गए
ठाकुरद्वारा। मंडलायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी एवं अधिशासी अधिकारी रंजना सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर नगर के मुख्य बाजार में रैली निकाली गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान पालिका टीम ने दुकानदारों से