मेहनगर: गौरा पावर हाउस के पास से चोरी गये सामान के साथ 02 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना मेंहनगर क्षेत्र के गौरा पावर हाउस के पास से चोरी गये सामान के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। वादी रमजू यादव पुत्र झपसू यादव निवासी ग्राम अहिआई थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ ने थाना मेंहनगर पर लिखित तहरीर दिया था। दिनांक 19 जुलाई 2024 को रात्रि में बाबा हरिहर दास इं कालेज के सामने ट्यूबवेल से प्रार्थी का पम्पसेट अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लिया गया।