राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना का दौरा
- परियोजना की परिचालन दक्षता और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में योगदान की समीक्षा की
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा संचालित 1500 मेगावाट क्षमता वाली नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना (एनजेएचपीएस) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की परिचालन दक्षता और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में इसके योगदान की समीक्षा की।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक राजीव कपूर ने राज्यपाल को परियोजना की विद्युत उत्पादन क्षमता, परिचालन संबंधी उपलब्धियों और तकनीकी प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने परियोजना की कार्यप्रणाली और देश की ऊर्जा अधोसंरचना को मजबूत बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका से भी अवगत करवाया।
Rampur, Shimla | Nov 12, 2026