लालगंज: लालगंज में संचारी रोग नियंत्रण के लिए ब्लॉक स्तर पर बनी रणनीति, प्लास्टिक कचरे पर सख्ती से लगेगा लगाम
संचारी रोग की रोकथाम के लिए अब गांवों में प्लास्टिक कचरा पर शिकंजा कसा जाएगा। प्रशासन ने स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्लास्टिक मुक्त गांवों की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। शनिवार दोपहर बाद 1:30 बजे एडीपीआरओ प्रेमदास ने विकासखंड सभागार लालगंज में पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर अभियान को धरातल पर उतरने की रणनीति तय की।