अजीतमल: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद सीओ मनोज गंगवार ने दी मामले की जानकारी
अजीतमल सीओ मनोज गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। इस पर दोनों पक्षों के लोग जो घायल हो गए थे। उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया तथा दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।