पाटी: विधानसभा के पाटी व बोकराटा भाजपा मंडलों में शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित, पूर्व मंत्री और जिला अध्यक्ष रहे मौजूद
Pati, Barwani | Jul 24, 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के मंडल बोकराटा, व पाटी में शक्ति केंद्रों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।