मांट: यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: आई20 कार ने इओन कार में मारी टक्कर, 4 लोग घायल
Mat, Mathura | Nov 10, 2026 यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को माइलस्टोन 72 (थाना नौहझील क्षेत्र) के पास एक सड़क हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रही इओन कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार आई 20 कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार चार लोग घायल हो गए। इओन कार सवार ज्योति के हाथ में चोट आई है, वहीं आई 20 कार मौजूद तीन अन्य लोग घायल हो गए