📲 जिला निबंधन कार्यालय द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समझाई गई ई-निबंधन की पूरी प्रक्रिया
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के निर्देशानुसार जिला निबंधन कार्यालय द्वारा ई-निबंधन की संपूर्ण प्रक्रिया का चरणबद्ध एवं व्यावहारिक प्रस्तुतीकरण किया गया।
प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दस्तावेज के प्रकार का चयन, विक्रेता एवं क्रेता की जानकारी, भूमि एवं संपत्ति का विवरण, शुल्क भुगतान, OTP/e-Sign, अपॉइंटमेंट तथा दस्तावेज निष्पादन सहित ई-निबंधन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को सरल एवं सहज तरीके से समझाया गया।
📢 आमजन से अपील है कि ई-निबंधन की डिजिटल प्रक्रिया को समझें, आवश्यक दस्तावेज एवं सही जानकारी के साथ आवेदन करें तथा पारदर्शी, सरल एवं सुविधाजनक निबंधन व्यवस्था का लाभ उठाएं।
#ई_निबंधन #पेपरलेस_निबंधन _डिजिटल_बिहार #जिला_निबंधन_कार्यालय #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Aug 27, 2026