बड़वारा: एक माह से अंधेरे में डूबा सोनारी गांव, आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील का घेराव कर सौंपा ज्ञापन विद्युत विभाग के खिलाफ नारे
Badwara, Katni | Aug 20, 2026 कटनी जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनारी में पिछले एक माह से छाए बिजली संकट से आक्रोशित ग्रामीणों का सब्र गुरुवार को टूट गया। बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद होने से परेशान दर्जनों ग्रामीण एकजुट होकर बड़वारा तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक उदासीनता पर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद म