गोगरी: महेशखूंट के एक होटल में विकास जन संघर्ष समिति की बैठक, मेडिकल कॉलेज के लिए आंदोलन का निर्णय
Gogri, Khagaria | Jul 13, 2025 गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट स्थित एक होटल में रविवार की शाम पांच बजे तक विकास जन संघर्ष समिति की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पटना लॉ कॉलेज के अध्यक्ष आर्यन राज ने कहा कि मानसी प्रखंड के पश्चिमी ठाठा के पास कई एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है। फिर भी एक देहात क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही जा रही है। अगर उक्त जगह पर नहीं बन पाती है तो महेशखूट