गोगरी: बोरना पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित, पेंशनधारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद
Gogri, Khagaria | Jul 11, 2025 गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत भवन में शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक पेंशनधारी एकत्रित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन सुना। इस अवसर पर सभी 6 तरह के पेंशन संबंधित जानकारी दिया गया। और साथ ही 400 रुपए मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1100 रुपए किये जाने के पहल को सराहा। पेंशनधारियों ने कहा कि पहले जो 400 रुपए मिलती थी, उससे काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था।