पहाड़ों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल!! चमोली की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल!! भगवान भरोसे बीमार नौनिहाल!!
गोपेश्वर। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ (Child Specialist) का पद खाली पड़ा है। यह एक बहुत ही गंभीर विषय है।
गोपेश्वर चमोली जिले का मुख्यालय है, यहाँ रोजाना दूर-दराज के गांवों से सैकड़ों मरीज आते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छोटे बच्चे होते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ न होने के कारण बीमार बच्चों को या तो श्रीनगर या देहरादून रेफर करना पड़ता है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का बोझ पड़ता है। कई बार तो रास्ते में ही बच्चे की हालत और बिगड़ जाती है।
भाजपा कार्यकर्ता अमित मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री इस मामले को प्राथमिकता पर लें और गोपेश्वर अस्पताल में तत्काल बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करें।
उन्होंने अंत में कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं, बल्कि मानवता का विषय है। सरकार को जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
#Gopeshwar #Chamoli #UttarakhandHealth #AmitMishra #BJPUttarakhand #HealthSystem #Paediatrician #GopeshwarHospital