पटियाली: बस्तर मऊ में शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा, एक महिला ने फांसी लगाने की कोशिश की
कासगंज के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बस्तर मऊ में शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि शराब पीकर लोग आए दिन उत्पात मचाते हैं। विरोध के दौरान एक महिला ने फांसी लगाने की कोशिश की, जिसे लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।