गुरुवार को सुबह 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर कर्मचारी पर कैंची से हमला, दुकान में बंद होकर बचाई जान, वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित माकड़वाली रोड पर बुधवार शाम एक मेडिकल स्टोर में उस समय हंगामा मच गया, जब दवाई लेने आए एक युवक ने कर्मचारी पर कैंची से हमला कर दिया। घटना के बाद दुकान मालिक और कर्मचारी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।