सैफई: सैफई थाना क्षेत्र के मधैयापुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत,पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Saifai, Etawah | Aug 1, 2024 सैफई थाना क्षेत्र के मधैयापुरा गांव की रहने वाली 60 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी रामशरण बुधवार की शाम खेत पर बकरियां चरा रही थी। तभी अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिरने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वही आज गुरुवार को सैफई थाना पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।