सैफई: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में सीनियर छात्रों ने की रैंगिग,मासूम छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटा,मासूमों ने रो कर सुनाई दास्तान
Saifai, Etawah | Jul 30, 2024 सैफई में बने मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के नन्हे मासूम छात्रों ने जब उनके साथ हुई रैगिंग की दास्तान सुनाई तो उनकी जुबान उनका दर्द साफ बयाँ कर रही थी,मासूम छात्रों के करोप है कि कुछ सीनियर्स ने रैगिंग के नाम पर उन्हें पहले तो मुर्गा बनाया और फिर बेरहमी से मारपीट की। एक छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।अधिकारियों व प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे