बालूमाथ: कलकलिया गांव के पास कार-बाइक की टक्कर, तीन घायल, एक रिम्स रेफर
बालूमाथ लातेहार मार्ग पर बालू पंचायत अंतर्गत कलकलिया गांव के पास कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिनकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के तुंबागड़ा गांव निवासी चरित्र गंझू 35 वर्ष एवं ब्रजेश गंझू तथा दीरीदाग गांव निवासी रौशन नायक के रूप में हुई।