टीकमगढ़: टीकमगढ़ कपड़ा बाजार में कपड़ा चोरी का हंगामा, व्यापारियों ने महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
टीकमगढ़। शहर के कपड़ा बाजार में कथित कपड़ा चोरी का मामला सामने आने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों का आरोप है कि कुछ महिलाएं दुकानों से कपड़े चोरी कर उन्हें बोरी में भरकर ले जा रही थीं। घटना बीते दिन की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो शनिवार सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुर