नावानगर: भटौली गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भटौली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर कोर्ट के वारंटी साजन पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी काफी दिनों से फरार था। जिसकी गांव में होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे भटौली गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।