नावानगर: नावानगर प्रखंड एवं अंचल कर्मी ने जिला स्थापना दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
नावानगर प्रखंड एवं अंचल कर्मी ने रविवार को जिला स्थापना दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय से लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय तक फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को जिला के 34वां स्थापना दिवस पर बधाई देने के साथ लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।