नावानगर: सोनवर्षा में पूर्व मुखिया को विधायक ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व मुखिया द्वारा किए गए कार्यों की दी जानकारी
सोनवर्षा में पूर्व मुखिया चौधरी जगदीश सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक अजीत कुमार उर्फ अजीत कुशवहां ने उनके कार्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखिया लंबे समय से सोनवर्षा पंचायत का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान पंचायत में कई योजनाओं से विकास कार्य किया था।