नावानगर: नावानगर में एक घर से 96 पीस अंग्रेजी शराब पुलिस ने की बरामद, कारोबारी हुआ फरार
नावानगर के एक घर से शनिवार को 96 पीस अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है। वही पुलिस पहुंचने के पहले कारोबारी अपने घर से भाग निकला था। पुलिस ने कारोबारी मुन्ना यादव पर पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है। इसकी पुष्टि नावानगर थानाध्यक्ष नन्दु कुमार ने की।