नावानगर: सोनवर्षा बाजार में पुलिस प्रशासन ने हटवाए सड़कों के किनारे व बिजली खम्भों पर लगे बैनर पोस्टर
सोनवर्षा बाजार में रविवार को पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों किनारे बिजली खम्भा समेत दीवारों से बैनर पोस्टर हटाया गया। बैनर पोस्टर हटाने की कवायद लोकसभा आम चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस प्रशासन ने शुरु किया है। बताया जाता है कि सोनवर्षा बाजार समेत क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लटकाए गए बैनर पोस्टर हटाने की कार्य प्रशासन ने शुरु की है।