बक्सर: बक्सर नगर परिषद के खाली पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न, उप मुख्य पार्षद के लिए 6 व वार्ड पार्षद के लिए 4 दावेदार
Buxar, Buxar | Jun 5, 2025 नगरपालिका उप निर्वाचन के तहत बक्सर नगर परिषद के दो पदों के चुनाव हेतु चल रही नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को 3:00 बजे अपराह्न में संपन्न हो गई. नामांकन के आखिरी दिन उप मुख्य पार्षद पद के लिए तीन एवं वार्ड संख्या 20 के पार्षद पद हेतु मात्र एक नामांकन दाखिल किए गए. इसी के साथ ही उप मुख्य पार्षद के 6 एवं वार्ड 20 के पार्षद पद के लिए कुल 4 दावेदार हो गए हैं.