बक्सर: पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह ने कहा- हरित पर्यावरण को बनाएं धरती की पहचान
Buxar, Buxar | Jun 5, 2025 विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा समिति के बैनर तले नाथ बाबा घाट के पास 9 बजे पूर्वाहन में स्वच्छता श्रमदान, प्रभार फेरी, नुक्कड़ नाटक, परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्रमदान के दौरान नदी की सफाई, जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना, पर्यावरण स्थिरता और नदी कायाकल्प जैसे विषयों पर चर्चा किया गया.