बांका: हत्या के प्रयास में फरार आरोपी अजीत यादव को पुलिस ने करजाना गांव से किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Mar 6, 2026 बांका थाना कांड संख्या 325/25 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीत कुमार उर्फ अजीत यादव के रूप में हुई है, जो करजाना गांव, थाना एवं जिला बांका का रहने वाला है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बताया क अजीत यादव के खिलाफ वर्ष 2025 में मामला दर्ज था।