लोहरदगा: लोहरदगा में आदिम जनजाति की समस्याओं पर सुषमा नीलम सोरेंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संवाद
लोहरदगा जिले के आदिम जनजातीय समुदाय की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार दोपहर 2:30 बजे कल्याण परियोजना निदेशक आईटीडीए सह प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिरहोर कॉलोनी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के आदिम जनजातीय परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया।