गाज़ीपुर: आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने तड़वाटप्पा गांव में दिया मतदान कहा जो बीजेपी को मिटाएगा उसका परिवार मिट जाएगा
आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाजीपुर के तड़वाटप्पा गांव के मतदान केंद्र पर मतदान किया। निरहुआ अपने मां के साथ मतदान किया। उसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि एक बार फिर तीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है। एक सवाल पर जवाब में निरहुआ ने कहा कि जो बीजेपी को मिटाएगा उसका पूरा परिवार मिट जाएगा।