तरहसी: कारीमाटी में लूट कांड: पांकी के युवक से वीडियो फोटो कैमरा और आईफोन लूटने वाले तरहसी के चार युवक गिरफ्तार
Tarhasi, Palamu | Apr 15, 2025 पांकी के मनोज कुमार से वीडियो फोटो कैमरा और आईफोन लूटने वाले तरहसी थाना क्षेत्र के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से लूट गया वीडियो फोटो कैमरा, आईफोन बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मंगलवार दोपहर 2 बजे पांकी थाना पुलिस ने इस संबंध में पूरी जानकारी दी।