तरहसी: सेवती में घुमावदार पुलिया से ज़ाइलो कार गिरी, बड़ा हादसा टला, तीनों सवार बाल-बाल बचे
Tarhasi, Palamu | Apr 11, 2025 तरहसी थाना क्षेत्र के सेवती डाक बंगला के पास एक ज़ाइलो कार ( DL8CZ7959) अनियंत्रित होकर घुमावदार पुलिया से नीचे गिर गई। कार करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोग बाल बाल बच गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर तीनों सवारों को गाड़ी से बाहर निकाला। घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे हुई।