तरहसी: बेदानी गांव में टेंपो पलटने से एक महिला समेत तीन घायल, सगाई में जाते समय हुआ हादसा
Tarhasi, Palamu | Apr 14, 2025 तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी गांव में टेंपो पलटने से उस पर सवार एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा चपरना गांव के 21 वर्षीय नीलेश्वर उरांव, 35 साल की जयमती देवी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। घटना के बारे में घायल महिला जयमती देवी ने बताया कि सभी लोग टेंपो से उसकी बेटी की सगाई करने जा रहे थे।