तरहसी: हरिद्वार शांतिकुंज से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा तरहसी पहुंची, आरती और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़
Tarhasi, Palamu | Apr 10, 2025 हरिद्वार शांतिकुंज से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा गुरुवार शाम 5 बजे तरहसी पहुंची। जैसे ही यह रथ बेदानी के परशुराम चौक पर पहुंची, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहां उपस्थित लोगों ने आरती व पूजा-अर्चना कर रथ का स्वागत किया। इसके बाद रथ को नगर भ्रमण के लिए भेजा गया। रथ यात्रा परशुराम चौक से होते हुए महाबीर मंदिर बेदानी, फिर सुभाष चौक तक गई।