तरहसी: परिजनों ने कोचिंग पढ़ने गई नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का अज्ञात लोगों पर लगाया आरोप, शहर थाने में मामला दर्ज
Tarhasi, Palamu | Apr 13, 2025 मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से बहला-फुसलाकर नाबालिक को भागने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध शहर थाना में आवेदन दिया है। शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम चार बजे उनकी पुत्री कोचिंग में पढ़ने गई थी, लेकिन देर शाम तक वह नहीं लौटी।