झांसी: कांग्रेस सम्मेलन में कुर्सी को लेकर मचा घमासान, जिलाध्यक्ष को मंच पर नहीं मिली जगह, नाराज होकर जनता के बीच बैठे
Jhansi, Jhansi | Nov 19, 2026 झाँसी में कांग्रेस के सम्मेलन में एक बार फिर मंच पर बैठने को लेकर खींचतान का मामला सामने आया है। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, जो दलित समाज से आते हैं, को ही मंच पर जगह नहीं मिली। इससे नाराज होकर जिलाध्यक्ष जनता के बीच जाकर बैठ गए। मामले ने उस वक्त और चर्चा पकड़ ली, जब बाद में उनके लिए मंच पर कुर्सी छोड़ने का घटनाक्रम देखने को मिला।