कोईलवर: कोईलवर में बाढ़ से बचाव के लिए एसडीआरएफ ने दिया प्रशिक्षण, बताए सुरक्षा के उपाय
मानसून के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को कोईलवर प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय में बाढ़ सुरक्षा एवं बचाव प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी राज भूषण ने कि। प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला।