टोंक: टोंक में खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर किया हमला
टोंक में अवैध खनन माफियाओं के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शहर के रक्तांचल पर्वत के पीछे स्थित मामा की खान पर अवैध चेजा पत्थर खनन को रोकने पहुंची फॉरेस्ट विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में फॉरेस्ट विभाग के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्रभाव से उप जिला अस्पताल लाया गया।