गया डीएम शशांक शुभंकर ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में करीब 50 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मामलों को उठाया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित व निष्पक्ष निपटारा करने का निर्देश दिया।