फिरोजाबाद। वाल्मीकि आश्रम की उपेक्षा पर फूटा जनाक्रोश! नगर निगम को आंदोलन की चेतावनी
फिरोजाबाद : 26 अक्टूबर को आ रही वाल्मीकि जयंती से पहले महर्षि वाल्मीकि आश्रम छारबाग की बदहाली को लेकर उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
संघ के अध्यक्ष आचार्य कृष्ण मुरारी और नगर महामंत्री पवनदीप चौहान ने स्पष्ट किया कि शहर में विकास के दावों के बीच वाल्मीकि आश्रम लगातार लापरवाही का शिकार हो रहा है।
जिसमें प्रमुख मांगें निम्न हैं
• आश्रम की सफाई, रंगाई-पुताई, लाइटिंग और मरम्मत का काम तुरंत पूरा हो।
• दम्मामल नगर में 'वाल्मीकि द्वार' बनाया जाए।
• सभी वाल्मीकि बस्तियों के मंदिरों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो।
चेतावनी देते हुए कहा कि कल नगर निगम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जोरदार धरना-प्रदर्शन होगा!
📹 मौके के पूरे वीडियो और पदाधिकारियों के बयान नीचे देखें 👇
#Firozabad #FirozabadNews #ValmikiAshram #ValmikiJayanti #UPNews #NagarNigamFirozabad #SafaiKarmachari #FirozabadUpdates #GroundReport #ProtestNews #PublicIssue #UttarPradesh