लोहरदगा: देवदरिया पंचायत के विद्यालय में शिक्षकों की कमी, मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
मुखिया ग्राम पंचायत देवदरिया की ओर से उपायुक्त लोहरदगा को पत्र सौंपकर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में शिक्षकों की गंभीर कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि सत्र 2019 से सहायक शिक्षक श्री संजय कुमार साहू प्रतिनियोजन पर हैं, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। मुखिया श्री कामिल टोप्पो ने मांग की है कि श्री संजय