लोहरदगा: लोहरदगा नगर निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 5 और वार्डों के लिए 60 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
लोहरदगा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से मंगलवार शाम लगभग 5 बजे मीडिया को नगर निकाय चुनाव से संबंधित जानकारी दी गई की नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल पाँच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में प्रभात कुमार भगत, अनिल उराँव, संतोष उराँव, सतीश रंजन उराँव एवं संजय टोप्पो शामिल हैं।