लोहरदगा: लोहरदगा नगर भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर सफाई मित्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
स्वच्छ सर्वेक्षण में लोहरदगा शहर की बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने और जमीनी स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे लोहरदगा नगर भवन में सफाई मित्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर परिषद के निर्देश पर अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान द्वारा आयोजित किया गया।