लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद चुनाव: संतोष उरांव ने गाजे-बाजे के साथ भरा नामांकन, अध्यक्ष पद की दौड़ हुई रोचक
लोहरदगा नगर परिषद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है, जिसके साथ ही अध्यक्ष पद का मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस समर्थित आदिवासी चेहरा संतोष उरांव ने मंगलवार को दोपहर करीब 1:00 बजे गाजे बाजे और सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। नामांकन के दौरान पूरे इलाके में उत्साह का माहौ