लोहरदगा: वार्ड 17 से समाजसेविका शिवांजलि मिश्रा ने भरा नामांकन, विकास को बताया असली मुद्दा
लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में इस बार महिला नेतृत्व की मजबूत उपस्थिति देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 17 से समाजसेविका शिवांजलि मिश्रा ने मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की। उनके नामांकन के साथ ही वार्ड में चुनावी हलचल और तेज हो गई है।